सबसे प्रेम करने, किसी से नफ़रत न करने की बात सुनने में जितनी भली लगे, मुझे हमेशा से ही धोखादेह लगती है।
मसलन क़ातिल और मक़तूल दोनों से कैसे प्यार किया जा सकता है? गांधी और गोडसे को कैसे चाहा जा सकता है बराबर?
पहलू खान और उसके हत्यारों से कैसे किया जा सकता है प्रेम एकसाथ?
अडानी-अम्बानी और उनकी मिलों में जांगर खटाते लोगों से एक जैसा प्रेम कैसे सम्भव है?
बलात्कारी पिशाचों और बलत्कृत बच्चियों से एक साथ प्रेम करने की बात अश्लील नहीं लगती आपको?
मुझे तो ऊपर से मानवीय लगने वाली यह बात हमेशा से हत्यारों और शोषकों के पक्ष में जाती दिखती है।
समन्वय की यह कोशिशें उनके धतकर्मों पर पर्दा डालने के ही काम आती हैं चाहे भाव कितने भी पवित्र हों।
मुक्तिबोध का यह सवाल मुझे ज़्यादा मानवीय लगता है —
"तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है पार्टनर?"
#surendraJDP
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें